भिलाई में प्रोफेसर से मारपीट करने वाले फरार 3 आरोपियों पर इनाम, संपत्ति की जा सकती है कुर्क

भिलाई: खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर किए गए जानलेवा हमले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है. फरार मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है.

6 लोगों ने प्रोफेसर पर किया हमला: घटना 19 जुलाई 2024 की है. इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया. 2 बाइक में सवाल 6 आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पहले गाली गलौज की. फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा. इस मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनके शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया है. दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है.

आरोपियों पर 10-10 हजार इनाम की घोषणा: प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद प्रार्थी हेमन्त बघेल की सूचना पर भिलाई पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 109, 296, 351 (3), 3 (5) के तहत कार्रवाई की. 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 3 आरोपी फरार है. फरार तीनों आरोपियों पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 10-10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है.

आरोपियों की संपत्ति की जा सकती है कुर्क: फरार आरोपी का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के इलाके में पुलिस ने चस्पा किया है. दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है. जरूरत पड़ी तो सम्पत्ति कुर्क कार्रवाई भी की जाएगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button