राजस्व मंत्री के भतीजे पर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से मारपीट-लूट का आरोप, गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे पर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। घटना 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई।

सुपरवाइजर विनोद दुबे ने पुलिस को बताया कि आरोपी आशीष बघेल अपने दोस्तों के साथ पंप पर आया और काम का बहाना बनाकर उसे पास के ढाबे के पास खड़े ट्रक के पास ले गया। वहां गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्कों और बेल्ट से पिटाई की गई, जिससे उसके हाथ, पीठ और पैरों में चोटें आईं।

मेरे चाचा छत्तीसगढ़ के मंत्री हैं… भतीजे ने पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ  की मारपीट, कांग्रेस का आरोप पुलिस ने दर्ज नहीं किया लूट का मामला ...

थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 756/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर तीनों आरोपियों   कृष्णा वर्मा (मंत्री के बड़े भाई का बेटा), आशीष बघेल और भीम साहू को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की गई। मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं” और चाहे आरोपी कोई भी हो, कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर आरोपी को अपना भतीजा मानने से परहेज किया।

कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी की असली पहचान छुपाई और लूट की धारा नहीं लगाई, जबकि पीड़ित ने मोबाइल और पैसे छीने जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपराध का पूरा विवरण नहीं दिया गया। यह मामला अब न केवल कानून-व्यवस्था, बल्कि राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई