पंचायत चुनाव के आरक्षण पर लगी रोक, 17 दिसंबर की प्रक्रिया स्थगित

बिलासपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 17 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय में होने वाले आरक्षण की प्रक्रिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा रोक लगा दी गई है। 16 दिसंबर को जारी शासन के पत्र के बाद संबंधित जिला कलेक्टरों ने भी आदेश जारी कर आरक्षण की प्रक्रिया तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन सभी ब्लॉक मुख्यालय में किए जाने का निर्देश है। ऐसा माना जा रहा है की पंचायत चुनाव फिलहाल टाला जा रहा है। हालांकि नगर निगम चुनाव को लेकर इस तरह का कोई आदेश अभी जारी नहीं हुआ है।नगर निगम की 19 दिसंबर को आरक्षण की प्रक्रिया अभी यथावत है।

IMG 20241216 WA0369 1

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button