बिलासपुर में धार्मिक तनाव, युवक ने शिवलिंग में की पेशाब; बस्ती में बवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात धार्मिक विवाद से माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि स्थानीय मुस्लिम युवक अशरफ खान ने दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग पर पेशाब कर दिया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवलिंग पर छेड़छाड़ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी की और पास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ कर दी। कई घरों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।

सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अशरफ खान को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया।

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई