सीपत में रिश्तों का खून हुआ खौल, दो भाइयों ने चाचा पर किया जानलेवा हमला

सीपत थाना क्षेत्र मे जानलेवा हमला करने वालो पर कार्यवाई की गई है आपको बता दे की पारिवारिक विवाद के चलते 2 सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिवरात्रि साहु ने थाने मे शिकायत दर्ज कराया की घनश्याम और राधेश्याम साहु ने ग्राम करमा के हाई स्कूल के पास जानलेवा हमला किया है और जान से मारने की कोशिश की है जिससे वह लहूलुहान और घायल होकर सड़क मे गिर पड़ा था शिवरात्रि की शिकायत पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपियों राधेश्याम और घनश्याम की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है परिवारिक विवाद के कारण जान से मारने की नियत से उन्होंने शिवरात्रि पर जानलेवा हमला किया था । जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button