रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी विवाद: प्रदर्शन मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा

प्रदेश में बढ़ाए गए रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में सक्षम जमानतदार पेश किए जाने पर आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। यह मामला उस समय का है जब जमीन व्यापारियों ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया था और हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक में बिना अनुमति सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

घटना 1 दिसंबर 2025 को बीएसएनएल कार्यालय के सामने हुई थी, जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर यातायात अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस ने समझाइश देकर मार्ग खाली कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। झड़प में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं।

जांच के दौरान पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अनिल वासनिक, विक्की चंद्राकर, दिनेश पांडेय, राकेश यादव, जितेंद्र बत्रा और मनोज राजपूत शामिल हैं। मनोज राजपूत को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, जहां से बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई