Registry charges: तखतपुर में अजीबोगरीब मामला, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की जमीन की रजिस्ट्री का आरोप
तहसीलदार से रजिस्ट्री निरस्त कर जमीन पुनः नामांतरण की मांग

तखतपुर तहसील के ग्राम पंचायत मोड़ें से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, (Registry charges) जहां हीरामणि अनंत ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी मां के नाम दर्ज एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री बिना परिवार की जानकारी के करा दी गई। उनका कहना है कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी का फायदा उठाकर गांव के व्यास नारायण साहू ने बहला-फुसलाकर जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली।
तहसीलदार से रजिस्ट्री निरस्त कर जमीन पुनः नामांतरण की मांग, (Registry charges)
आवेदिका ने इस पूरे मामले को धोखाधड़ी करार देते हुए तहसीलदार से रजिस्ट्री को निरस्त करने और जमीन को पुनः उनकी मां के नाम दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमीन ही उनके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन है और यदि नामांतरण वापस होता है तो वे खेती-किसानी कर अपने परिवार का जीवनयापन कर सकेंगी….





