लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 37 पदों पर भर्ती, व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के तहत अनुरेखक (ट्रेसर) के 37 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

व्यापम ने जानकारी दी है कि आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 2 से 4 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध होगी। इस परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित है। प्रवेश पत्र 17 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रायपुर और बिलासपुर शहरों में बनाए गए हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। यदि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं, तो उनका शुल्क नियमानुसार वापस कर दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में ट्रेसर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर विवरण देख सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई