Reaction To The Union Budget: केंद्रीय बजट पर भाजपा नेताओं की एकजुट प्रतिक्रिया

विकसित भारत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रखता है बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर (Reaction To The Union Budget) छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। बजट में आम नागरिक, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है।

विकसित भारत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रखता है बजट

करबला स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह बजट आम लोगों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए आर्थिक सुधारों की श्रृंखला को यह बजट और आगे बढ़ाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट समाज के हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित करते हुए भारत को तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर ले जाएगा।पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला है।

केंद्रीय बजट पर भाजपा नेताओं की एकजुट प्रतिक्रिया, (Reaction To The Union Budget) 

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में लागू की गई नीतियों का ही परिणाम है कि भारत आज विश्व की 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह बजट उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट समावेशी, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी है, जो देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई