Ration Shop Irregularities: विद्याडीह की शासकीय राशन दुकान में बड़ा घोटाला, जांच में 72 क्विंटल से ज्यादा चावल अतिरिक्त…

महीनों तक दुकान बंद, 82 से 110 राशनकार्डधारियों को नहीं मिला खाद्यान्न....

बिलासपुर  जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विद्याडीह में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। (Ration Shop Irregularities) खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में सरकारी राशन के भंडारण, वितरण और मूल्य निर्धारण में भारी गड़बड़ी सामने आने के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जांच में पाया गया कि दुकान में 72 क्विंटल से अधिक चावल अतिरिक्त था, वहीं मई से अक्टूबर 2025 के बीच दुकान प्रतिमाह महज़ 3 से 17 दिन ही खोली गई, जिससे 80 से 110 से अधिक राशनकार्डधारी खाद्यान्न से वंचित रह गए।

सरकारी चावल की कालाबाजारी का आरोप,नदी पार दूसरे राशन दुकान में बेचने का वीडियो वायरल, (Ration Shop Irregularities)

हितग्राहियों से शासन द्वारा तय दर से अधिक कीमत पर शक्कर बेचे जाने, नियमित वितरण नहीं करने और आवश्यक पंजियों के संधारण में लापरवाही भी उजागर हुई है।इतना ही नहीं, दुकान में सीसीटीवी कैमरा और खाद्य विभाग की हेल्पलाइन तक प्रदर्शित नहीं पाई गई। मामले में एसडीएम मस्तूरी द्वारा अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, लेकिन नोटिस की प्रक्रिया के बाद भी कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है। इधर ग्रामीणों ने सरकारी चावल की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए वीडियो साक्ष्य भी सौंपे हैं, जिसके बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और गांव में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई