Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

2040 तक मेट्रो सिटी की तरह विकसित होगा रायपुर, 12,692 करोड़ की विकास योजना तैयार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राजधानी रायपुर के समन्वित और जनकेंद्रित विकास के लिए एक विस्तृत ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इस योजना में अगले 15 वर्षों की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए सड़क, पानी, सीवरेज, बिजली, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विकास योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। योजना के तहत बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके लिए नया सीवरेज चैनल और पूरा ड्राइंग-डिजाइन तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में अधिकारियों के बदलने के बाद भी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

पेयजल की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए डूंडा में 130 करोड़ रुपये की लागत से 100 से 150 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा। इसके अलावा पंडरी बस स्टैंड में 250 करोड़ रुपये से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा।

सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग एक्सप्रेस-वे (टेमरी) से वीआईपी रोड को जोड़ने के लिए 156 करोड़ रुपये की फोरलेन सड़क बनाएगा। वहीं 186 करोड़ रुपये की लागत से सड्डू-उरकुरा रोड के निर्माण का भी प्रस्ताव है।

बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए पूरे शहर में 450 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 131 करोड़ रुपये की लागत से खारुन रिवर फ्रंट का निर्माण भी किया जाएगा।

जल संसाधन, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य विभाग मिलकर 2040 तक राजधानी के विकास के लिए कुल 12,692 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। इस योजना में आधुनिक और तकनीकी विकास के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी और नगरीय निकायों को पहले की तुलना में ढाई गुना ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई