रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी घोषित आकाश शर्मा को मिली टिकट जाने पूरी डिटेल

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का सियासी रण सज चुका है. कांग्रेस ने इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. युवा चेहरे आकाश शर्मा को मैदान में कांग्रेस ने उतारा है. आकाश शर्मा ने टिकट की रेस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद दुबे को मात दी है. रायपुर दक्षिण सीट पर 13 नवंबर को मतदान होंगे. 25 अक्टूबर तक इस सीट पर प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस फैसले पर मुहर लगाई है. रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधान सभा के आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में आकाश शर्मा अब फाइट करेंगे.

IMG 20241022 WA0016

सुनील सोनी और आकाश शर्मा में होगी जंग: रायपुर दक्षिण सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट दिया है. सुनील सोनी रायपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं और छात्र राजनीति से पॉलिटिक्स में आए थे. उसके बाद उन्होंने साल 2019 में रायपुर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है. आकाश शर्मा एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्हें कांग्रेस के युवा नेताओं में गिना जाता है. वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं. दीपक बैज के साथ भी आकाश शर्मा की अच्छी निभती है. जानकारों का मानना है कि युवा चेहरे पर भरोसा कर कांग्रेस युवा वोटों को खींचना चाहती है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button