रायपुर हिल गया: मासूम की हत्या, इलाके में फैली दहशत

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में एक तीन साल के बच्चे की हत्या की घटना का मामला सामने आया है।बच्चे का शव वीआईसी सिटी के गोलचौक के पास झाड़ियों में पाया गया। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बच्चा दिनभर गायब था। मासूम का शव गोलचौक के पास मिलने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विधानसभा पुलिस ने अपचारी बालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button