रायपुर नगर निगम ठप: कर्मचारियों की हड़ताल से जनता परेशान

रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभी कर्मचारी-अधिकारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर है। जिसके चलते आज नगर निगम में काम ठप पड़ा रहा। मंगलवार को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी कर्मचारी ने सामूहिक अवकाश लेकर रायपुर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। जिसके चलते रायपुर निगम मुख्याल और जोन दफ्तर में लोगों के काम नहीं हो पाए। रायपुर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने बताया कि नगरीय निकायों में वेतन विसंगतियों और अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व में भी शासन से मांग की गई थी। लेकिन अब तक मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया था। जिसके बाद संघ ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। हमारी मांग जल्द पूरी नहीं की जाएगी तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

नगरीय निकायों में ठेका पद्धति समाप्त करते हुये प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकाय के माध्यम से वेतन भुगतान किया जावे तथा 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले निकाय के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जावे। कर्मचारियों को 6 वें- 7 वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान किया जावे। रायपुर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों को हड़ताल का भी समर्थन भी किया है। गौरतलब है कि पिछले 3 दिसंबर से रायपुर नगर निगम प्लेसमेंट के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वही निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों ने इसके प्लेसमेंट के कर्मचारियों की हड़ताल देने के लिए नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पहुंचे थे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button