रायपुर: शरारती तत्वों ने बाइक में लगाई आग, इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर। शहर के पुरानी बस्ती इलाके में एक बार फिर शरारती तत्वों ने अपनी हरकत से लोगों को डरा दिया। लाखे नगर रुद्र चौक के पीछे महंत पारा में कुछ अज्ञात लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी इसी इलाके में अंकुश शुक्ला के घर और उनकी कार को किसी ने आग के हवाले कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोग भी इन घटनाओं से परेशान हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई