रायपुर: भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

रायपुर/नारायणपुर: नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए की टीम ने इस मामले में कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को गिरफ्तार किया है। उन्हें रायपुर के मौहदापारा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि रतन दुबे, जो कि भाजपा के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य थे, विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले गांव गए थे। वहां उन्होंने बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, तभी उन्हीं के ऊपर हमला कर दिया गया था। रतन दुबे पर किए गए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

एनआईए की टीम इस हत्याकांड की जांच कर रही थी, और अब शिवानंद नाग की गिरफ्तारी इस मामले में बड़ी कड़ी साबित हुई है। शिवानंद नाग वर्तमान में जिला युवा कांग्रेस के महासचिव हैं। बताया जा रहा है कि यह हत्या सुपारी किलिंग के तहत की गई थी।

एनआईए द्वारा की गई इस गिरफ्तारी ने हत्या के मामले में एक नई दिशा दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button