रायपुर: सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की बैठक शुरू

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक मंत्रालय में चल रही है। मुख्य रूप से इस बैठक में धान खरीदी में आ रही दिक्कतों को CM विष्णुदेव साय और अन्य मंत्री रिव्यू कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में सभी मंत्री अलग-अलग इलाकों के धान खरीदी केंद्रों में गए हैं। लोगों से फीडबैक लेकर लौटे हैं। धान खरीदी में जो समस्याएं आ रही हैं, उन पर चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने केंद्र के समर्थन मूल्य बढ़ाने पर साय सरकार से 3,217 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की मांग की है।बताया जा रहा है कि इसके साथ ही बारदाने की कमी और राइस मिलर्स की मांग जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है। वहीं 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू होने को है। मंत्री इसे लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

कांग्रेस लगातार किसानों को टोकन नहीं मिलने, मिलर्स के धान उठाव नहीं करने जैसी बातों पर सरकार को घेर रही है। शीत सत्र में मंत्री इसे लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button