छत्तीसगढ़ में बारिश की धीमी रफ्तार, बलरामपुर में अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों के दौरान पांचों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। शनिवार को सूरजपुर के ओड़गी में सर्वाधिक वर्षा हुई। अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में यही बारिश का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। सेंट्रल छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना कम है।

मौसम विभाग ने रविवार को बलरामपुर जिले के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 8 अन्य जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 5 दिनों में राज्य में औसतन सिर्फ 30.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 28 जुलाई को 603 मिमी थी, जो 2 अगस्त को सिर्फ 633 मिमी तक ही पहुंच पाई। यानी इस अवधि में बारिश की रफ्तार बेहद धीमी रही।

जुलाई महीने में कुल 463 मिमी बारिश हुई, जिसमें 25 से 29 जुलाई के बीच 159 मिमी वर्षा हुई। पिछले 10 वर्षों में केवल दो बार जुलाई में 400 मिमी से अधिक बारिश हुई। 2016 में 463.3 मिमी और 2023 में 566.8 मिमी। मानसून इस साल तय समय से 8 दिन पहले, 24 मई को केरल पहुंच गया था। यदि यह अपने सामान्य समय यानी 15 अक्टूबर को लौटता है, तो मानसून की अवधि 145 दिन की होगी, जिससे राज्य को पर्याप्त बारिश का लाभ मिल सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button