छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। बुधवार सुबह से ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज बारिश हो रही है। रायपुर में भी हल्की बूंदाबांदी जारी है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने सूरजपुर और बलरामपुर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट दिया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश का औसत तापमान करीब 4 से 5 डिग्री तक घट गया है। बुधवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.4°C दर्ज किया गया।

मानसून की स्थिति:

अब तक मानसून प्रदेश के करीब 75% हिस्सों तक पहुंच चुका है। बुधवार को ज्यादा बदलाव नहीं दिखा, लेकिन सरगुजा संभाग के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां इसका असर सबसे ज्यादा दिखने वाला है।

पिछले 24 घंटे की बारिश:

राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में औसतन 19.59 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को कोरबा और रायगढ़ में दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई थी। लंबे इंतजार के बाद बस्तर में अटका मानसून अब रायपुर होते हुए सरगुजा पहुंच गया है।

अगले कुछ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बारिश भरे रहेंगे। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर बिजली गिरने वाले इलाकों में। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई