बारिश का कहर: हिमाचल में भूस्खलन से 345 सड़कें बंद, अब तक 137 मौतें

 दिल्ली। देशभर में मानसून की बारिश ने कहर मचा रखा है। बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई है।

हिमाचल में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे 345 सड़कें बंद हो गईं। दो नेशनल हाईवे भी प्रभावित हुए हैं। राज्य में 22 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 137 लोगों की जान जा चुकी है। हरियाणा में भी हालात गंभीर हैं। यहां नहरों से चार शव बरामद हुए हैं। दिल्ली-NCR में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नोएडा में 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, और कई स्कूलों व घरों में पानी भर गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार की कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे रात में कोसी बैराज के 26 फाटक खोलने पड़े और 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्ग में दो नाबालिग बह गए। पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश की वजह से बाढ़, भूस्खलन और जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, एसडीआरएफ और पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई