वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को फिर से 1 लीटर पानी, रेलवे ने बदला नियम

बिलासपुर। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत सभी वंदे भारत ट्रेन में अब यात्रियों को फिर से रेलनीर का एक लीटर बाटल पानी मिलेगा। इससे पहले आधा लीटर पानी देने का प्रावधान था। शुरुआत में यात्रियों को एक लीटर पानी दिया जाता था, जिसे बाद में बर्बादी रोकने के लिए आधा लीटर कर दिया गया था। यात्रियों की मांग और सुझाव को देखते हुए रेलवे ने इस नियम में फिर संशोधन किया है।

वंदे भारत ट्रेन यात्रियों की सुविधा को लेकर देश की प्रमुख ट्रेन में शुमार है। ट्रेन में नाश्ता और भोजन की सुविधा उपलब्ध है। टिकट बुक करते समय यात्री अपनी पसंद के अनुसार नाश्ता या भोजन का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, दो सुविधाएं अनिवार्य रूप से टिकट में शामिल रहती हैं, अखबार और पानी की बाटल। अब यह पानी की बाटल एक लीटर की होगी।

रेलवे का कहना है कि कुछ महीने पहले देखा गया कि यात्री आधा लीटर पानी पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाते थे, जिससे पानी की बर्बादी हो रही थी। यात्रियों ने दोबारा पूरे लीटर की डिमांड की, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस फैसले को लागू किया। साथ ही रेलवे ने निर्देश दिया है कि खाली पानी की बाटल को नियमों के अनुसार नष्ट किया जाए, ताकि प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

इस बदलाव से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और ट्रेन का अनुभव और आरामदायक होगा। रेलवे बोर्ड का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के अनुभव और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। नाश्ता, भोजन, अखबार और अब एक लीटर पानी की व्यवस्था यात्रियों के सफर को और आरामदायक बनाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई