Railway News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद, ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित. . . .

Railway News (बिलासपुर) : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण 12 फरवरी से 13 दिनों तक ट्रैक ब्लॉक किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जो ट्रेन प्रभावित होगी वे है।
टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस,आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वही पुणे-शालीमार एक्सप्रेस नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस हटिया-दुर्ग स्पेशल हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस देरी से रवाना होगी।
वही योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी शामिल हैं। हालांकि ट्रेनों के रद्द होने से और विलंब से चलने कि अब यात्रियों को आदत हो गई है, क्योंकि पिछले लंबे समय से रेलवे के द्वारा जिस तरह से ट्रेनों को रद्द सहित विलंब से चलाया जा रहा है। वह कहीं ना कहीं यात्रियों को अब ट्रेन से यात्रा करने की मजबूरी को स्पष्ट दर्शा रहा है। ऐसे में भी यात्री भी रेलवे के इस व्यवस्था के अनुरूप की यात्रा करने के आदी हो चुके हैं।





