Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दूसरी महिला से था संबंध, पत्नी की मौत के बाद रेलकर्मी के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज

बिहार के पटना जिला अंतर्गत ग्राम करौता निवासी राहुल राज ने अपनी बहन के साथ मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन अंजिला सिन्हा की शादी पटना जिला अंतर्गत आलम बिगहा निवासी मनोज पासवान के साथ 2012 में हुई थी। उनकी बहन के चार बच्चे हुए।

जीजा मनोज पासवान उनकी बहन को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। इसके बाद भी राहुल ने 2021 में अपनी बहन को जीजा के पास नर्स कालोनी बिलासपुर स्थित मकान में पहुंचा दिया। इसके करीब सात-आठ महीने बाद उनकी बहन का फोन आया। इसमें अंजिला ने बताया कि मनोज ने उसके पेट को राड से मार दिया है। तबीयत बिगड़ने के कारण अंजिला खुद ही जाकर अस्पताल में भर्ती हो गई थी।
बहन के तबीयत की जानकारी होने पर राहुल 11 अप्रैल को रेलवे अस्पताल पहुंचे। तब उनकी बहन ने बताया कि मनोज ने पेट के पास आपरेशन वाली जगह को राड से मार दिया। इसके बाद वह घर छोड़कर चला गया। उसने यह भी बताया कि पति मनोज पासवान का दूसरी महिला से संबंध है। इसके बाद एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर अंजिला अस्पताल में भर्ती हुई। इलाज के दौरान उसने वीडियो बनाकर अपने साथ ज्यादती के संबंध में बताया। इसके कुछ ही दिन बाद 25 जुलाई को अंजिला की अपोलो में इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे कर्मी मनोज पासवान के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई