महिला कोच में घुसपैठ और बिना टिकट सफर पर रेलवे की सख्ती, 121 लोगों पर कार्रवाई

बिलासपुर:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 17 से 23 अप्रैल तक “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” नाम से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद ट्रेनों में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था।

इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्यिक विभाग ने मिलकर जांच की। जांच में 68 पुरुष यात्रियों को महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करते पकड़ा गया। इन सभी पर जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा, बिना टिकट यात्रा कराने वाले 8 हाउसकीपिंग स्टाफ को पकड़ा गया। ये कर्मचारी अपने परिचितों को ट्रेनों में बिना टिकट चढ़ा रहे थे। इन्हें बिलासपुर स्टेशन पर उतारकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

रेलवे ने बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने वाले 45 अवैध वेंडरों को भी पकड़ा। इन पर रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है।

रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई एक ऑल इंडिया ड्राइव के तहत की गई है। कई ट्रेनें जैसे हीराकुंड एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। तलाशी और कार्रवाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

रेलवे ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button