Railway News: नींद से जागा रेल प्रशासन, स्टेशन पर मिस्टिंग मशीन शुरू

Railway News: बिलासपुर। मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच अब जाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को थोड़ी राहत देने की कवायद शुरू हुई है। रेल प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग मशीन चालू की है, जिससे यात्रियों को ठंडी फुहारें मिल रही हैं। हालांकि, यह सुविधा न तो समय पर शुरू की गई और न ही सभी यात्रियों तक पहुंच रही है, जिससे व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

एसईसीआर की ओर से बिलासपुर स्टेशन पर गर्मी से राहत देने के लिए मिस्टिंग मशीन की शुरुआत कर दी गई है। लेकिन यह मशीन तब शुरू की गई जब मई का आधा महीना बीत चुका है। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि अगर यह व्यवस्था अप्रैल की शुरुआत में ही लागू होती, तो भीषण गर्मी में हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती थी।

फिलहाल यह मशीन सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगाई गई है, जहां कुछ चुनिंदा ट्रेनों के आने पर ही यात्रियों की मौजूदगी रहती है। बाकी समय यह प्लेटफॉर्म खाली नजर आता है, जिससे अधिकांश यात्रियों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहा। वहीं, जो यात्री इस प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं, उन्हें मिस्टिंग मशीन से निकलने वाली ठंडी बौछारों से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन यह व्यवस्था अब भी सीमित और देर से शुरू हुई महसूस हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button