रायगढ़: अवैध शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 09 लीटर महुआ शराब बरामद

रायगढ़। थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को ग्राम रूपुंगा में एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई टीआई धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम के निर्देशन में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रूपुंगा निवासी संजू डनसेना (19 वर्ष) अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संजू डनसेना के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की।

छापेमारी में बरामद हुई शराब और नकदी

जांच के दौरान आरोपी ने घर के सामने छिपाकर रखी 09 लीटर महुआ शराब बरामद कराई, जिसकी कीमत लगभग ₹900 बताई गई है। इसके अलावा, पुलिस ने शराब बिक्री से कमाए हुए ₹150 भी जब्त कर लिए।

पुलिस ने संजू डनसेना के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक विनय तिवारी, किशोर राठौर और महिला आरक्षक सोनम उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर

धरमजयगढ़ पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई