रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस की विशेष टीम ने 6 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी/वारंटी हारून रशीद उर्फ भोलू को उड़ीसा के राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नाम और हुलिया बदलकर खुद को छुपा रखा था और पेंट, पुट्टी का काम कर रहा था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय की मॉनिटरिंग में गठित टीम ने इस शातिर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आरोपी हारून रशीद उर्फ भोलू पिता रमजान मोहम्मद 34 साल सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़ को थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ के दुष्कर्म प्रकरण क्रमांक 845/2010 में तहत दोषी ठहराया गया था और उसे सजा सुनाई गई थी। वह केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद था, लेकिन अपनी शातिर चालाकी के कारण तीन बार पुलिस और जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस को एक सूत्र से पता चला कि एक पेंट, पुट्टी का काम कर रहा व्यक्ति हारून रशीद हो सकता है। इसके बाद टीम ने संबंधित इलाके में खोजबीन की और आरोपी को पेंटिंग के काम के दौरान पकड़ लिया। उसे रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button