Questions On Security: एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें, बड़ा हादसा टला

Questions On Security: इमरजेंसी ब्रेक ने बचाई सैकड़ों जिंदगियां, 25 मीटर पर थमी ट्रेनें,सेकेंडों में टला रेल हादसा.

बिलासपुर रेल मंडल से आज एक बेहद गंभीर और डराने वाली घटना सामने आई है, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। (Questions On Security) गुरुवार सुबह गतौरा से आगे लाल खदान के पास एक ही रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी मालगाड़ी के पीछे दो पैसेंजर ट्रेनें आ पहुंचीं। हालात को भांपते हुए दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।

रेलवे सुरक्षा पर सवाल, एक ही पटरी पर तीन ट्रेनें….

जानकारी के मुताबिक, सबसे आगे खड़ी थी मालगाड़ी, उसके पीछे कोरबा–बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन और उसके ठीक पीछे बी.आर. रायगढ़–बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन चल रही थी। (Questions On Security) इमरजेंसी ब्रेक लगते ही दोनों पैसेंजर ट्रेनें मालगाड़ी से सिर्फ 25 से 50 मीटर की दूरी पर रुक गईं। अचानक झटके से ट्रेन रुकने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।बी.आर. लोकल में सफर कर रहे यात्री दीपक माधवानी ने बताया कि अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना सुबह करीब 10 बजकर 49 मिनट की बताई जा रही है।गनीमत रही कि लोको पायलटों की सूझबूझ और सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। लेकिन सवाल अब भी कायम है।आखिर बार-बार ऐसी लापरवाही क्यों?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई