शासकीय क्वार्टर में मृत पाया गया पीडब्ल्यूडी का बाबू

जगदलपुर। जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के अवंतिका कालोनी के सी लाइन के क्वार्टर नम्बर 3 में रविवार की सुबह बस्तर के पीडब्ल्यूडी विभाग में बड़े बाबू के रूप में पदस्थ युवक का शव उनके क्वार्टर में देखा, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया गया, जहाँ शव को अस्पताल ले जाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि अवंतिका कालोनी के सी लाइन के क्वार्टर नंबर 3 में 48 वर्षीय श्याम कश्यप निवास कर रहे थे, उनकी पत्नी बस्तर में ही शिक्षा कर्मी वर्ग 2 में पदस्थ है, जबकि उनके 2 बच्चे भी है, विगत 3 दिनों से घर मे कोई भी नही था, जिसके चलते श्याम कश्यप घर मे अकेले थे।

रविवार की सुबह जब उनकी माँ घर आई तो उन्होंने बताया कि श्याम फोन नही उठा रहे थे जिसके बाद पड़ोसी पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर कुछ लोगों को लेकर खिड़की खोलने पर केवल पैर दिखाई दिया। पड़ोसियों ने छत के माध्यम से पीछे के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर गए जहाँ श्याम मृत अवस्था में देखे गए, जिसके बाद अन्य परिजनों के साथ ही 112 वाहन को बुलाया गया, जहाँ मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव को हॉस्पिटल भिजवाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button