‘पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या, इंटरनेशनल है, सिर्फ तीन दिन में वर्ल्डवाइड छापे इतने करोड़..

अल्लू अर्जुन ने अपनी स्वैग से भरी एक्टिंग के दम पर देश भर में धमाल मचा दिया है। उन्होंने पुष्पा 2 की सफलता से यह साबित कर दिया है कि वह असली इंडिया सुपरस्टार हैं। पुष्पा 2 द रूल की बॉक्स ऑफिस पर आंधी चल रही है। इसके तीसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला है।

साल 2024 में कई फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया, जिसमें प्रभास की कल्कि 2898 एडी और राजकुमार राव की स्त्री 2 रही हैं। इन सब पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पड़ रही है। यह फिल्म इसी तरह से छप्पर फाड़ कमाई करती रही, तो इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन ही जाएगी। फिल्म ने हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम सहित हर भाषाओं में अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म का दुनियाभर में क्रेज देखने को मिल रहा है।

पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पुष्पा द राइज के तीन साल बाद पुष्पा 2 रिलीज हुई है। पुष्पा द राइज के लिए अल्लु अर्जुन को नेशनल अवार्ड मिला था। पुष्पा 2 ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गरदा उड़ा कर रखा हुआ है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 283 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। दूसरे दिन ही पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये को पार गया था।

अब सैकनिल्क ने तीसरे दिन का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि फिल्म ने तीसरे दिन ही 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी तक मेकर्स की तरफ से कमाई को लेकर बताया नहीं गया है।

पुष्पा 2 ने इंडिया में की करोड़ों की कमाई

पुष्पा 2 की इंडिया में आंधी में चल रही है। इसने पहले ही दिन करीब 175 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। दूसरे दिन नॉन-वीकेंड था, लेकिन इसकी कमाई कोई असर नहीं हुआ। फिल्म ने 93 करोड़ रुपये छाप लिए थे। शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल दिखा और आंकड़ा 115 करोड़ तक पहुंच गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button