भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी मामले पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है और भाजपा नेताओं तक को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई थी और अब भाजपा विधायक के साथ ठगी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में रसूखदार लोगों के नाम पर उगाही और ठगी का खेल चल रहा है।

सुशील शुक्ला ने कहा कि जब भाजपा के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का खौफ खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

वहीं रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर भी सियासत तेज हो गई है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने महंत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देशहित में बयान देना चाहिए और कांग्रेस की राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

इसके जवाब में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा से सलाह लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. चरणदास महंत की टिप्पणी सही थी और रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक की तरह काम कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button