आश्रम पर कार्रवाई के खिलाफ श्री योग वेदांत सेवा समिति का विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर
अहमदाबाद स्थित संत आसाराम बापू आश्रम को तोड़ने के नोटिस के खिलाफ आज श्री योग वेदांत सेवा समिति के सैकड़ों सदस्यों ने ज़िला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। समिति का कहना है कि यह न केवल अनुचित प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। देखिए हमारी खास रिपोर्ट…”
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अहमदाबाद स्थित यह आश्रम सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र है, जहाँ वर्षों से संस्कार, सेवा और साधना का कार्य चल रहा है। यहां नियमित सत्संग, योग, ध्यान और बाल संस्कार शिविर आयोजित होते हैं, जिसमें देश भर से श्रद्धालु आते हैं।”
“सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से मांग की कि आश्रम को गिराने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।”
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने साफ कहा है कि यह मामला सिर्फ एक भवन का नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।





