राज्य मंत्रालय में चार अधिकारियों को पदोन्नति

रायपुर। राज्य मंत्रालय में पदस्थ चार अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। साप्रवि द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों का वेतन उनके मूल विभाग से ही आहरित होगा।
आदेश के अनुसार मंत्रालय में पदस्थ अपर विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव) अशोक चौबे को पदेन अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, राज्य वित्त सेवा की उप सचिव श्रद्धा त्रिवेदी को संयुक्त सचिव, इंद्रप्रकाश रात्रे (अवर सचिव) को उप सचिव और निखिल अग्रवाल (ओएसडी) को अवर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।





