रायपुर में सरकारी कर्मचारियों के लिए बनेगा 1000 फ्लैट्स का बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल शुरू होने जा रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन (CGEWHO) ने रायपुर में 1000 फ्लैट बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह छत्तीसगढ़ की पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना होगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र, राज्य और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और किफायती मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए CGEWHO ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर 5 से 7 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है।

सांसद अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखते हुए कहा था कि फ्लैट शहर के ऐसे इलाके में बनाए जाएं, जहाँ से कर्मचारियों को दफ्तर, स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके।

CGEWHO के सीईओ गगन गुप्ता ने रायपुर में प्रोजेक्ट शुरू करने पर खुशी जताई और कहा कि यहां के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। उन्होंने सांसद अग्रवाल के प्रयासों की सराहना भी की।

जमीन मिलने के बाद परियोजना का पहला चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित और आधुनिक आवास मिलेगा।

CGEWHO अब तक देशभर में 35 से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे कर चुका है। रायपुर की यह योजना भी कर्मचारियों के लिए नई मिसाल बनेगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “यह सिर्फ मकानों का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों के सम्मान और सुविधा का नया अध्याय है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई