प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी, नीता अंबानी और श्लोका अंबानी भी हुए शामिल।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा आज अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खुशी के मौके पर सिद्धार्थ अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ शादी के वेन्यू पहुंचे, जहां से उनकी और नीलम की शादी की रस्में शुरू हो गईं।GjMFAFEWoAAnigi

प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वेडिंग वेन्यू पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर का वन शोल्डर क्रॉप टॉप और लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आईं।

शादी में प्रियंका के अलावा उनकी कजिन मनारा चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं। परिणीति के साथ उनके पति राघव चड्ढा भी इस खास मौके पर दिखाई दिए। इसके अलावा, नीता अंबानी और श्लोका अंबानी भी शादी में शामिल हुईं।

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की संगीत सेरेमनी में भी शामिल हुईं थीं। इस मौके पर उनके पति निक जोनस भी उनके साथ थे। प्रियंका ने इस फंक्शन में अपनी सास और ससुर के साथ फोटोज क्लिक कराए।

संगीत सेरेमनी में प्रियंका को डांस करते हुए भी देखा गया। वहीं, निक जोनस ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी और प्रियंका उनके गानों पर डांस करती नजर आईं। इस फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां प्रियंका और निक की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button