Prisoner attempted suicide: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने किया सुसाइड का प्रयास, गर्दन पर हंसिया चलाकर की जान देने की कोशिश

सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच कैदी के पास हंसिया जैसा धारदार हथियार कैसे पहुँचा?

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्थित सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Prisoner attempted suicide) जहाँ हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के भीतर ही सुसाइड करने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पारिवारिक विवाद में अपनी ही सगी दादी की निर्मम हत्या करने वाले कैदी विकास कश्यप ने किसी तरह जेल के भीतर उपलब्ध हंसिया (दरांती) से अपने ही गले पर वार कर दिया।

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी, (Prisoner attempted suicide)

लहुलूहान अवस्था में जब सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की स्थिति अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल (SIMS) में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वर्तमान में पुलिस और जेल प्रबंधन इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच कैदी के पास हंसिया जैसा धारदार हथियार कैसे पहुँचा और इस आत्मघाती कदम के पीछे की मुख्य वजह क्या रही….??

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई