प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा: 4,850 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) का विस्तार

मालदीव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया राजकीय यात्रा ने भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इस यात्रा के दौरान किए गए समझौते और घोषणाएं दोनों देशों के सामाजिक, आर्थिक और रणनीतिक हितों को मजबूती प्रदान करती हैं।

4,850 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) का विस्तार
भारत ने मालदीव के लिए ₹4,850 करोड़ (लगभग 565 मिलियन डॉलर) की नई लाइन ऑफ क्रेडिट की घोषणा की है। यह राशि मालदीव में बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं में खर्च की जाएगी। यह भारत की Neighbourhood First नीति को सशक्त बनाती है।

ऋण चुकौती में राहत
भारत ने मालदीव की मौजूदा LoCs पर वार्षिक ऋण चुकौती में राहत देने का निर्णय लिया है। यह सहायता मालदीव की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने और आंतरिक विकास परियोजनाओं में ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू
भारत और मालदीव ने Free Trade Agreement (IMFTA) पर बातचीत शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

डाक टिकट जारी
भारत-मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है, जिसमें दोनों देशों की पारंपरिक नौकाओं को दर्शाया गया है। यह सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों की पहचान का प्रतीक है।

3,300 सोशल हाउसिंग यूनिट्स का हस्तांतरण
भारत द्वारा बायर्स क्रेडिट के तहत Hulhumale में बनाए गए 3,300 आवासीय यूनिट्स को औपचारिक रूप से मालदीव को सौंपा गया। ये घर हजारों परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास की सौगात हैं।

6 उच्च प्रभाव वाले सामुदायिक विकास परियोजनाएं
भारत द्वारा समर्थित 6 नई सामुदायिक परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्थानीय विकास से जुड़ी हैं। ये योजनाएं सीधे तौर पर मालदीव की आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

72 वाहन और उपकरणों की सौगात
भारत ने मालदीव को 72 जरूरी वाहन और उपकरण भेंट किए, जिनमें एम्बुलेंस, पुलिस वाहन और फायर सर्विस वाहन शामिल हैं। यह सहयोग मालदीव की आपातकालीन और आंतरिक सेवाओं को सशक्त करेगा।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई