Press conference of Deepak Baij: दीपक बैज ने निकाय चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी, कहा- जनता में फिर से जगाएंगे विश्वास

Press conference of Deepak Baij (बिलासपुर) : निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निकाय चुनाव का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा । परंतु जनता ने जो निर्णय दिया है वह हमें स्वीकार्य है।

पीपीसी चीफ ने कहा कि हम जनता के बीच पुनःविश्वास अर्जित करेंगे, पूरी ईमानदारी के साथ निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और आगे कहा नगर सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में काम करे इसके लिए कांग्रेस मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है।

कि कांग्रेस को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है। ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने पर उन्होंने कहा कि ईवीएम से ही कांग्रेस के विधायक जीत कर विधानसभा में पहुंचे हैं। और इसी ईवीएम से जीतकर है। कांग्रेस के पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए हैं। अगर ईवीएम मैं गड़बड़ होती तो फिर यह कैसे जीते तो चुनाव में हार पर कांग्रेस इसी तरह से बयान बाजी करती है लेकिन जनता ने अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई