इस तरह करें परीक्षा की तैयारी, नहीं होगा तनाव

रायपुर : जैसा कि आप सभी जानते हैं मार्च का महिना आने वाला है और ऐसे में बोर्ड परिक्षाओं का दौर भी शुरु हो जाएगा…. तो ऐसे में 10th, 12th के बच्चों में सबसे ज्यादा प्रेशर होता पढ़ाई का… कि कैसे पढ़ाई करें, कैसे शुरु करें.. किस तरह से तैयारी करें कि अच्छए मार्क्स आए.. तो आज हम कुछ इन्हीं तरीको के बारे में बात करेंगे.. जो आपको पढ़ाई में मदद करेंगी….
शॉर्ट नोट्स बनाएं
प्रत्येक लेसन के नोट्स बनाएं और प्वाइंट हाईलाईट करें…इससे आपका सिलेबस जल्दी खत्म होगा… और आपको रिवीजन के लिए ज्यादा समय मिलेगा…. इसके अलावा ये आपको important प्वाइंट को याद रखने में मदद करेंगे…
पुराने पेपर सॉल्व करें
बोर्ड की तैयारी करते समय पिछले वर्ष के पेपर या अन्य सैंपल पेपर सॉल्व करें.. जो आपको पेपर के पैटर्न को समझने में मदद करेंगे… और आपकी तैयारी बेहतर तरीके से हो पाएगी…
मेंटली फिट रहें
अक्सर देखा जाता है कि बोर्ड exams के समय बच्चें पढ़ाई की चिंता में तनाव ग्रस्त होने लगते हैं.. तो इससे बचें.. क्योंकि आप जितने शांत रहेंगे, उतनी आपकी तैयारी बेहतर होगी… परीक्षा की तैयारी के लिए शारीरीक के साथ- साथ मानसिक रुप से स्वस्थ रहना भी जरुरी है…
सिलेबस से डरे नहीं
अक्सर बच्चे बड़े सिलेबस देख कर डर जाते हैं कि इतना बड़ा सिलेबस कैसे complete होगा… लेकिन इससे डरने की जरुरत नहीं है.. इसे समझे कि कितने समय में आप इसे पुरा कर सकते हो… और शांत मन से अपनी पढ़ाई करें … साथ ही हर सब्जेक्ट के लिए शेड्युल तैयार करें और अपना डेली गोल्स निर्धारित करके, उसे पुरा करने की कोशिश करें….
कुछ अन्य तरीके भी हैं
- Time table बनाकर, उसका पालन करें
- समय को पढ़ाई के लिए अलग- अलग भागों में बांट ले
- रिवीजन को प्राथमिकता दें
- कमजोर विषयों पर ध्यान दें
- शिक्षकों से सलाह लें
- तनाव से दुर रहें और मेडिटेशन करें
पैरेंट्स भी रखे ध्यान
इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी है.. जो बच्चों के परिजनों को ध्यान में रखनी चाहिए.. जैसे कि बच्चों पर तनाव न बनाएं.. इस दौरान बच्चों को फैमली सपोर्ट की जरुरत होती है.. तो उनकी हरसंभव मदद करें.. और बच्चों को एक शांतिपुर्ण माहौल प्रदान करे….





