परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू, स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा, जानिए….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है ऐसे में अब चुनाव का समय लगभग खत्म होने वाला है और स्कूलों में शिक्षक वापस पढ़ाई की ओर रुक करेंगे और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करेंगे ।
बता दें कि इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है और कमजोर रिजल्ट वाले प्री बोर्ड स्कूलों में अब व्यवस्था करने की शुरुआत कर दी गई है यहां विद्यार्थियों के समस्याओं को दूर करने के लिए दूसरे स्कूलों से शिक्षकों को भेजा जा रहा है ताकि स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके क्योंकि अगले सप्ताह से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है तो मार्च से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी ऐसे में शासन के द्वारा भी परीक्षा को लेकर तैयारी को अंतिम रूप देने की कोशिश हो रही है।