ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का दमदार पोस्टर रिलीज, जानिए कब होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के 41वां जन्मदिन पर फैंस को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है. मेकर्स ने फिल्म के प्रीक्वल का पोस्टर जारी कर दिया है. इसके साथ मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है.

इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्टर किया जारी
WhatsApp Image 2025 07 07 at 1.17.13 PM 1
बता दें कि होम्बलेफिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) को कोलेब किया है. सामन आए ‘कांतारा चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) के पोस्टर में एक्टर जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. उनका ये धांसू अंदाज लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है.कब आएगी फिल्म
एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) इसकी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस पोस्ट के शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘जहां लीजेंड जन्म लेते हैं और जंगली जानवर दहाड़ते हैं. कांतारा चैप्टर 1 उस मूवी का प्रीक्वल है, जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया है. ऋषभ शेट्टी के बर्थडे पर इसका पोस्टर रिलीज किया जा रहा है. इसे आप दुनिया भर में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देख सकते हैं.’

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई