रायगढ़ में आज 6 घंटे बिजली बंद रहेगी, कई इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

रायगढ़। शहर में आज 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य के चलते 132 केवी उपकेन्द्र से निकलने वाली 11 केवी फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली नहीं रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान CT-2, CT-3, 11KV गजानंदपुरम और 11KV गोरखा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इससे जिन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी उनमें कोतरा रोड थाना चौक, विकास नगर गली नंबर 1 और 2, रुक्मणी विहार, दशरथ पान ठेला, बुढ़ी माई मंदिर क्षेत्र, सुल्तानिया कॉलोनी, देवघर हाइट्स, गुरुशरण विला, जज बंगला और कलेक्टर बंगला शामिल हैं।

इसके अलावा, सीएसईबी कॉलोनी, अटल आवास, गोकुलधाम, राजीव नगर गली नंबर 2 व 3, मधुबन बिल्डिंग, बावली कुआं, बैकुंठपुर और सिटी हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।

घड़ी चौक, रामलीला मैदान, पटाखा गोदाम, रेलवे बंगला पारा, सोनिया नगर, सुभाष नगर, हीरापुर, गजानंदपुरम, कलमी दीपा, गोरखा और साईं इंक्लेव की बिजली सप्लाई भी इस दौरान बंद रहेगी।

बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और आवश्यक कार्यों को सुबह 9 बजे से पहले निपटा लेने की सलाह दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button