रायगढ़ में आज 5 घंटे बिजली गुल, 17 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बाधित

रायगढ़ शहर में बिजली व्यवस्था के सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते आज करीब 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग द्वारा मानसून से पहले ट्री कटिंग और रखरखाव का काम किया जा रहा है, जिसके कारण शहर के 17 से अधिक क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी।
बताया गया है कि 33/11 केवी सर्किट हाउस उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी स्टेडियम फीडर और 11 केवी चांदनी चौक फीडर में काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
स्टेडियम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सर्किट हाउस, वी.डी. मिश्रा परिसर, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी और केंद्रीय विद्यालय के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
वहीं चांदनी चौक फीडर के अंतर्गत इंटेक वेल, राजापारा, बाग तालाब, भानुप्रताप कॉलोनी, राजा महल, नवागढ़ी, मेजबान होटल, फौजदार पारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, चांदनी चौक और सोनार पारा सहित कई इलाके बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर बिजली कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है। इससे पहले भी खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने के काम के दौरान कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही थी। अब मानसून पूर्व तैयारियों के चलते यह कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।





