Poultry Association Demand: बिलासपुर पोल्ट्री एसोसिएशन ने मुर्गी दुकानें खोलने की अनुमति मांगी
बर्ड फ्लू प्रतिबंध से प्रभावित छोटे व्यापारियों ने प्रशासन से राहत की मांग की

दिनांक 25 मार्च 2026 से बिलासपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बंद कराई गई मुर्गी दुकानों (Poultry Association Demand) को फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए बिलासपुर पोल्ट्री एसोसिएशन ने प्रशासन को अनुरोध पत्र सौंपा है। एसोसिएशन ने कहा कि कोनी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर क्षेत्र में बिक्री और परिवहन पर रोक लगाई गई थी, जिसका सभी व्यापारियों ने पालन किया।
बर्ड फ्लू प्रतिबंध से प्रभावित छोटे व्यापारियों ने प्रशासन से राहत की मांग की (Poultry Association Demand)
लेकिन लंबे समय से दुकानें बंद रहने के कारण लगभग 200 छोटे दुकानदारों, मजदूरों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य जांच में संक्रमण नहीं मिलने का हवाला देते हुए सैनिटाइजेशन और शासन के प्रोटोकॉल के तहत जल्द दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की है।





