डाक सेवाएं होंगी अब और स्मार्ट, 4 अगस्त से बिलासपुर में लागू होगी नई डिजिटल प्रणाली

रायपुर/बिलासपुरडाक विभाग अब अपनी सेवाओं को और आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही सभी डाकघरों में अगली पीढ़ी की एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी (APT) नाम की नई प्रणाली शुरू की जाएगी।

4 अगस्त से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिलासपुर डाक संभाग के सभी डाकघरों में यह नई डिजिटल प्रणाली 4 अगस्त से लागू की जा रही है। इसके लिए जरूरी तैयारी और सिस्टम अपडेट के कारण 2 अगस्त को सभी डाकघरों में आम लेन-देन बंद रहेगा।

हालांकि, इस दिन रेल डाक सेवा में बुकिंग पहले की तरह होती रहेगी, लेकिन बाकी कामकाज ठप रहेगा।

क्यों बंद रहेगा काम?

डाक विभाग ने बताया कि 2 अगस्त को डेटा माइग्रेशन, सिस्टम की जांच और जरूरी सेटिंग्स की प्रक्रिया की जाएगी, जिससे नई प्रणाली बिना किसी रुकावट के लागू की जा सके।

ग्राहकों को मिलेगा तेज़ और बेहतर अनुभव

APT प्रणाली को इस तरह तैयार किया गया है कि इससे लोगों को तेज़, सरल और बेहतर सेवा का अनुभव मिलेगा। लेन-देन के काम में पारदर्शिता और रफ्तार बढ़ेगी।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

डाक विभाग ने मांगा सहयोग

बिलासपुर डाक अधीक्षक विनय प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि 2 अगस्त को होने वाली असुविधा में डाक विभाग का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई व्यवस्था से डाक सेवाएं ज्यादा तेज़, आधुनिक और डिजिटल हो जाएंगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई