अमेरिका के लिए डाक पार्सल सेवा बंद, अब सिर्फ दस्तावेज भेज पाएंगे

बिलासपुर/नई दिल्ली। पढ़ाई और नौकरी के लिए अमेरिका में रह रहे भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार ने अमेरिका के लिए डाक पार्सल सेवा बंद कर दी है। अब भारत से अमेरिका केवल पत्र और 100 डॉलर तक के दस्तावेज ही भेजे जा सकेंगे।

डाक विभाग ने बताया कि अमेरिका सरकार की नई नीतियों और बढ़े हुए शुल्क के कारण यह फैसला लिया गया है। हवाई कंपनियों ने भी साफ कहा है कि अमेरिका ने प्रक्रिया जटिल बना दी है, इसलिए पार्सल भेजना अब संभव नहीं है। यही कारण है कि 25 अगस्त से पार्सल सेवा रोक दी गई है।

इस निर्णय से बिलासपुर समेत देशभर के हजारों परिवार प्रभावित होंगे। खासतौर पर वे लोग, जिनके रिश्तेदार पढ़ाई, नौकरी या व्यापार के लिए अमेरिका में रहते हैं। अब उन्हें सिर्फ ऑनलाइन सेवाओं या निजी कूरियर कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

डाक विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन ग्राहकों ने पहले से अमेरिका के लिए पार्सल बुक किए हैं और जिनकी डिलीवरी नहीं हो पाएगी, उनका पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि फिलहाल अमेरिका के लिए नए पार्सल बुक न करें।

सरकार ने कहा है कि समस्या के समाधान के लिए अमेरिका से बातचीत की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई