Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पोन्नियिन सेल्वन’ फेम जयम रवि शादी के 15 साल बाद पत्नी से हुए अलग, पोस्ट कर बोले- हमारी प्राइवेसी

मुंबई: तमिल एक्टर जयम रवि ने 9 सितंबर को अपने एक्स अकाउंट पर अपनी पत्नी आरती से तलाक का अनाउंसमेंट किया. उन्होंने तमिल और अंग्रेजी में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसे देखने के बाद फैंस शॉक में हैं. उन्होंने इस पोस्ट में इस वक्त उनकी प्राइवेसी को समझने की रिक्वेस्ट की. कुछ महीने पहले, उनके अलग होने की खबरें तब फैलीं जब आरती ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उनके साथ अपनी तस्वीरें हटा दीं. आपको बता दें कि कल यानी 10 सितंबर को जयम रवि का बर्थडे भी है उसके एक दिन पहले उन्होंने अपना तलाक अनाउंस कर फैंस को चौंका दिया है.

जयम रवि ने वाइफ संग अनाउंस किया तलाक

रवि ने अपने एक्स पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके प्यार और समझ के लिए आभारी हूं उन्होंने कहा मैं हमेशा अपने फैंस और मीडिया के साथ पारदर्शी और ईमानदार रहा हूं. बहुत भारी मन से मैं आप सभी के साथ एक गहरी निजी बात शेयर करने जा रहा हूं. उन्होंने लिखा, ‘काफी सोच-विचार, विचार-विमर्श और चर्चा के बाद मैंने आरती के साथ शादी को खत्म करने का फैसला लिया है. यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है बल्कि कुछ निजी कारणों की वजह से लिया गया है. मेरा मानना ​​है कि यह हम दोनों के लिए सही है.

जयम रवि ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी रिक्वेस्ट की. उन्होंने लिखा, ‘मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस कठिन समय में हमारी और हमारे परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान करें और इस बारे में कोई भी धारणा, अफवाह या आरोप लगाने से बचें और मामले को प्राइवेट ही रहने दें. मेरी प्राथमिकता हमेशा एक ही रही है – अपनी फिल्मों से अपने सबसे प्रिय दर्शकों को खुशी और मनोरंजन देना. मैं अभी भी आपका जयम रवि हूं और हमेशा रहूंगा – जिसे आप सभी ने मेरे पूरे करियर में संजोया है और एक एक्टर के रूप में जो अपने काम के लिए समर्पित है और हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है. आपका सपोर्ट इसी तरह बनाए रखें.

इस साल की शुरुआत में, आरती और जयम रवि ने अपने तलाक की अफवाहों के बाद सुर्खियां बटोरीं. जयम रवि और उनकी पत्नी आरती की शादी जून 2009 में हुई थी. वे दो बेटों आरव और अयान के माता-पिता हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई