धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी प्लेन से आने पर सियासत गरमाई, भूपेश बघेल बोले- ‘ढोंगी हैं, चंदा लेना बंद करें’

बिलासपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी प्लेन से छत्तीसगढ़ आने को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर कड़ा बयान देते हुए धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी कहा।

बघेल ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा चाहे जैसे भी शास्त्री को लाएं, लेकिन बाबा को चंदा लेना बंद करना चाहिए। उन्होंने प्रदीप मिश्रा पर भी निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि अगर एक लोटा जल से सब समस्याओं का समाधान हो सकता है, तो फिर चंदा लेने की जरूरत क्यों पड़ती है?

इसी के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर पलटवार करते हुए बघेल ने पूछा कि क्या सनातन धर्म का ठेका उन्होंने लिया है? अगर ऐसा है तो टेंडर कहां और कब निकला, ये भी बताना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है और माहौल गर्म है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई