होली पर शराब दुकानें खुलेंगी: छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को खुला रखने के फैसले पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि होली एक महत्वपूर्ण त्योहार है और इस दौरान आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में शराब दुकानें खुली रखने का फैसला चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजस्व के लिए प्रदेश को “नशे में झोंकने” का काम कर रही है।

सरकार का बचाव

नई आबकारी नीति में 7 दिन की जगह 3 दिन ड्राई डे रखने के फैसले का बचाव करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि फैसले समय और परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं।

उन्होंने संत गुरु घासीदास के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा — “जैसा खाएंगे वैसा रहेगा मन, जैसा पिएंगे पानी, वैसी रहेगी वाणी।” सरकार नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चला रही है और पदयात्रा के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

भाजपा का पलटवार

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को “पंच से पार्लियामेंट तक” आशीर्वाद दिया है और साय सरकार जनहित में काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को किसी से “बुद्धि लेने” की जरूरत नहीं है।

फिलहाल, होली पर शराब दुकानें खुली रखने के फैसले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई