रायगढ़ में पुलिसकर्मी की करतूत: बेवा महिला से शादी का झांसा देकर शोषण

रायगढ़ जिले में एक पुलिस कांस्टेबल पर बेवा महिला ने दैहिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिस के जवान ने पहले उससे शादी करने की बात कहकर भरोसे में लिया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाये। पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब उसने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला रायगढ़ के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति की मौत के बाद वह अकेली रह रही थी। तभी आरक्षक विजय कुमार पटेल से उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। परिचय होने के बाद दोनों में बातचीत होनें लगी थी। इस बीच आरक्षक ने विधवा महिला को शादी करके अपने साथ नये जीवन की शुरूआत करने का सपना दिखाया गया। महिला आरक्षक के झांसे में आ गयी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पुलिस आरक्षक ने उसके साथ करीब 6 महीने तक संबंध बनाते रहा।महिला ने जब भी उससे शादी का बात कहती, वह हमेशा टाल मटोल कर बात टाल दिया करता। पीड़िता के बार-बार शादी के लिए दबाव बनाने पर पुलिस आरक्षक विजय पटेल शादी से इंकार कर दिया। आरक्षक के मुकरने के बाद पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पहले खरसिया एसडीओपी से की थी। जिसके बाद इस मामले में जांच उपरांत महिला की शिकायत को सही पाये जाने पर आरक्षक विजय कुमार पटेल के खिलाफ भूपदेवपुर थाना में धारा अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही आरोपी आरक्षक की गिरफ्तारी की जायेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button